26 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1975 में आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केंद्र’ स्थापित किया गया था। 2006 में 26 फरवरी के दिन ही परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ था।
26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
- 2008-
- रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
- नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
- 2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
- 2006 - आज ही के दिन परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ था।
- 2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
- 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
- 2001 - 26 फरवरी के दिन ही आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया था।
- 1999 - आज ही के दिन पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकाॅर्ड बनाया था।
- 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
- 1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
- 1991 - 26 फरवरी के दिन ही सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की थी।
- 1975 - आज ही के दिन गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया था।
- 1972 - 26 फरवरी के दिन ही वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया था।
- 1936 - आज ही के दिन जापान में सेना ने तख्तापलट किया था।
- 1863 - 26 फरवरी के दिन ही अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1857 - आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ था।
- 1832 - आज ही के दिन आज ही के दिन पोलैंड के संविधान को हटाया गया था।
26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1994 - बजरंग पुनिया - प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
- 1982 - आज ही के दिन महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का जन्म हुआ था।
- 1959 - संजय धोत्रे - भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
- 1946 - मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार
- 1932 - आज ही के दिन अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का जन्म हुआ था।
- 1925 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1922 - 26 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का जन्म हुआ था।
- आज ही के दिन अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म हुआ था।
- 1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
- 1903 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1896 - गोपाल स्वरूप पाठक - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
- 1887 - बेनेगल नरसिंह राव - एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
26 फ़रवरी को हुए निधन
- 2024 - पंकज उधास - प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
- 2004 - शंकरराव चह्वाण - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 2001 - 26 फरवरी के दिन ही क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ था।
- 1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी
- 1887 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
- 1886 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
- 1712 - बहादुर शाह प्रथम - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।